झाबुआ। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नही मिलने से आक्रोशित प्रदेश के किसानों ने एक जून से दस दिवसीय आंदोलन शुरू किया है। भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को मंदसौर में दो किसानों की दर्दनाक मौत और आधा दर्जन से अधिक घायल हुवे किसानों को लेकर आक्रोश जताते हुए एलान किया है कि 7 जून को शांति पूर्ण रूप से आंदोलन कर रहे किसानों पर सरकार की दमनकारी निती के विरोध, पूरे प्रदेश में किसानों की समस्याओं, उनकी उपज का सही मूल्य नही मिलने तथा सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम नही उठाकर किसानों की मांगों को अनदेखा करने को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया है। जिसका कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन करते हुए पुरे प्रदेश के साथ झाबुआ जिले में भी बुधवार सभी व्यापारी भाईयों से बंद का समर्थन करने का आव्हान किया है। कांग्रेस प्रवक्ता साबीर फिटवेल ने विज्ञप्ति जारी कर जिलेवासियों से आव्हान किया है कि किसानों के हित संरक्षण को देखते हुए आज आयोजित होने वाले बंद में सहभागी होकर किसानों के इस आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करे। किसान कांगे्रस अध्यक्ष नंदलाल मेण, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिपं अध्यक्ष कलावती भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, सांसद प्रतिनिधि डा विक्रांत भूरिया, ब्लाक अध्यक्ष हेमचंद डामोर, नगर अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री, प्रवक्ता नामदेव आचार्य, हर्ष भटट सहित कांगे्रस के विभिन्न मोर्चा संगठन ने किसानों के इस आंदोलन के समर्थन में जिला बंद रखने की अपील की है।
Tuesday, June 6, 2017
राजनीति
सोशल मीडिया
आपके विचार