झाबुआ। मंगलवार 21 मार्च की संध्या 7 बजे सांसद कांतिलाल भूरिया के निर्देशानुसार स्थानीय सांसद कार्यालय पर एक विशेष बैठक का आयोजित की गई। जिसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण सहित नगर के वरिष्ठद कांग्रेसजन उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी माह में होने वाले नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सुनिश्चित जीत के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने एवं कांग्रेस की रीति.नीति को जन.जन तक पहुंचा कर मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में करने हेतु रणनीति बनाई गई। इस बैठक में नगर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही इस बैठक में सर्वसम्मती से नगर पालिका चुनाव के लिए जिला कांग्रेस को नगर से योग्य प्रत्याेशियों के चयन हेतु पैनल तैयार करने एवं नगर के प्रत्येक वार्ड में प्रभारी सेक्टर प्रभारी बनाने हेतु अधिकृत किया गया। कांग्रेस के प्रत्याशियों की वार्ड एवं अध्यक्ष पद को जितने हेतु वरिष्ठे कांग्रेसजनों से सलाह मश्वरा किया गया तथा उनसे सुझाव आमंत्रित किए गए। सभी वरिष्ठ एक मत से आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाए तथा सर्वसम्मती से एक सात सदिस्यीय समन्वकय समिति का गठन किया गया तथा उन्हें दायित्व सोंपे गए। समन्वसय समिति में चेयरमेन के रूप में जिला कांग्रेस उपाध्यसक्ष प्रकाश रांका एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया को संयुक्त रूप से बनाया गया। इनके सहयोग के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडव्होकेट रमेश डोशी, वीरेन्द्र, मोदी, कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद राजेश भट्ट मनीष व्यास अलीमुद्दीन सैयद को नियुक्त किया गया। जिला कांग्रेस प्रवक्ताक हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20 मार्च को भी एक नगर पालिका चुनाव हेतु सांसद कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर के कांग्रेसी पार्षदों शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सम्मिलित हुए। बैठक में नगरपालिका चुनाव को लेकर विभिन्न वार्डों की समीक्षात्मरक रूप रेखा तैयार करने अध्यक्ष एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों के चयन संबंधी एवं वार्डों में सक्रिय महिला कांग्रेसए युवा कांग्रेसए एनएसयूआईए शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को सक्रिय करने आदि मुद्दों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गर्इ। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने की तथा बैठक का संचालन सांसद प्रतिनिधि डॉ विक्रांत भूरिया ने किया। इस अवसर पर डॉ विक्रांत भूरिया ने वरिष्ठ जनों द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लेते हुए इस चुनाव को एक जुट होकर तथा पुरी ताकत से लडने हेतु एवं कांग्रेस अधिकृत प्रत्याेशियों को विजयश्री दिलाने हेतु कमर कसने का आव्हा न किया। इस अवसर पर लोकसभा जिला कांग्रेस उपाध्य क्ष राजेन्द्र अग्निहोत्री विजय पांडे युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री कार्यवाहक अध्य क्ष गौरव सक्सेजना जिला कांग्रेस प्रवक्ताय हर्ष भट्ट आचार्य नामदेव साबीर फिटवेल कांग्रेस नेता वरिष्ठा कांग्रेस नेता प्रकाश जैन शरद कांठेड दिनेश जैन नाथुभाई ठेकेदार गोपाल शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Thursday, March 23, 2017
राजनीति
सोशल मीडिया
आपके विचार