प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कांग्रेसजनों ने आज भगोरिया पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया। आज सवेरे से ही जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच एवं तडवी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य् उपस्थिति हुए तथा बडी संख्या में ढोल एवं मांदल की थाप पर कार्यालय परिसर में जमकर नाचे तथा भगोरिया उत्सािह के साथ मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस समर्थित सरपंच, पंच एवं तडवी को सांफा बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया युवा नेता डॉ विक्रांत भूरिया एवं ब्लॉ्क कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर के नेतृत्व में ढोल एवं मांदल के साथ नाचते.गाते जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से स्थारनीय थांदला गेट होते हुए रेली के रूप में बस स्टैढण्ड पहुंचे। रैली में हजारों की संख्याे में कांग्रेसजन नाचते.गाते झुमते हुए हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा थामे चल रहे थे। पूरा ही वातावरण कांग्रेसमय हो गया था। इस अवसर पर भूरिया एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने ढोल एवं मांदल बजाया तथा भगोरिया की मस्तीज में रम गए। श्री भूरिया ने इस अवसर पर सभी को भगोरिया, होली, रंगपंचमी एवं शीतला सप्तएमी की बधाई देते हुए इस पर्व को शांति एवं भाईचारे से उत्सा ह पूर्वक मनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यतक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर कांग्रेस नेता प्रकाश रांका पूर्व विधायक जेवियर मेडा, वरिष्ठा कांग्रेस नेता मानसिंह मेडा, रूपसिंह डामोर, नाथुभाई ठेकेदार, प्रवक्ता, हर्ष भट्टए आचार्य नामदेव, कांग्रेस नेता राजेन्द्रे अग्निहोत्री, विजय पांडे, जितेन्द्र्प्रसाद अग्निहोत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री, कार्यवाहक अध्य्क्ष गौरव सक्सेना, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्य्क्ष आशीष भूरिया, विजय भाबोर, अविनाश डोडियार सहित बडी संखया में सरपंच, पंच, तडवी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Sunday, March 12, 2017
राजनीति
सोशल मीडिया
आपके विचार