
बैंच ने महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री बघेल एवं एसडीओपी पुलिस अधीक्षक श्री परिहार से जिले में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली।
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष लता वानखेडे ने जानकारी दी कि प्रदेश में महिलाएं सशक्त हो रही है। अपने अधिकारों और न्याय के लिए वे आवाज उठा रही है। हम प्रदेश के सभी जिलों में सखी आयोग बना रहे है। महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीडन की कोई भी खबर आयोग के समक्ष पहुंचाई जाएगी। वानखेडे ने बताया कि महिलाएं अपनी समस्यांए और अपनी पीड़ा को बता सके इसके लिए आयोग के द्वारा करूणा समिति बनाई गई, प्रदेश में महिला अत्याचारों एवं अपहरण के मामलों में प्रदेश महिला आयोग गंभीर है। समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं कुप्रथाओं को दूर करने के लिए समाज में जनजागरूकता के साथ-साथ महिलाओं की समस्यों के समाधान हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है।
होस्टलों में रहने वाली बालिकाओं, छात्राओं तथा महिलाओं के अधिकारों और उनको जागरूक करने के लिए महिला आयोग कटिबद्ध है। प्रदेश में एसीड अटैक संबंधित प्रकरणो में महिला आयोग सख्त है। आयोग ने एसीड अटैक के आरोपी की जमानत ना होने के साथ-साथ उस पर कडी कार्रवाई की अनुशंसा की है। साथ ही एसीड अटैक की पीडिता को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता राशि तत्काल प्रदान करने की अनुशंसा भी की गई है।
सोशल मीडिया
आपके विचार