झाबुआ। मिल बांचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम का प्रथम चरण 26 अगस्त शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। स्कूल के लिए पंजीकृत वालेन्टियर स्कूल में बच्चो से संवाद करेगे। स्कूल में लायब्रेरी, छात्र/छात्राओं हेतु पृथक शौचालय, साफ सफाई, किचनशेड इत्यादि भी वालेन्टीयर द्वारा देखा जाएगा। वालेन्टीयर लायबे्ररी हेतु पुस्तकें आदि के लिये सहयोग भी कर सकते है।
पंजीकृत वालेन्टीयर 40 से 50 मिनट का समय बच्चों के साथ व्यतीत करेगे। इस दौरान बच्चों को कहानियों के कुछ अंश/कक्षा से संबंधित पाठय सामाग्री/रूचि कर परिचर्चा इत्यादि के बारे में बतायेगे। किसी भी महापुरूष से संबंधित प्रेरक प्रसंग/स्वयं के जीवन से संबंधित प्रेरक जानकारी बच्चो को बतायेगे। शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिये बच्चो को शिक्षा के अभाव में होने वाली कठिनाईयों के बारे में बताया जायेगा।
रेडियो एवं दूरदर्शन पर होगा प्रसारण
मिल बांचे कार्यक्रम में पंजीकृत वालेन्टियर 10.30 से 11.30 बजे तक बच्चों से संवाद करे। इसके बाद 11.30 से 12 बजे तक शाला प्रबंधन समिति की विशेष बैठक का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के बच्चों शिक्षको एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को शैक्षणिक गुणवत्ता पर केन्द्रित संबोधन का रेडियो एवं दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारण होगा। शाला प्रबधन सीमति की बैठक में बच्चो की शिक्षा गुणवत्ता एवं शाला के सुचारू संचालन के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये जायेगे।
सोशल मीडिया
आपके विचार